काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार।

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिटकुल की समीक्षा बैठक: मानसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, 2026 तक पूरे होंगे 6 बड़े प्रोजेक्ट।

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत SSP नैनीताल का बड़ा एक्शन, 248 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार"

 

 

अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।