ग्राम ढेला में सांपों का राजा किंग कोबरा के निकलने से आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय  – सह सम्पादक 

 

राानगर – ग्राम ढेला वन चौकी के समीप एक ग्रामीण के घर के पशुशाला में एक साँप दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और सेव दा स्नेक सोसायटी को दी। सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप और उनकी टीम ने ढेला पहुंच कर सांप के रेस्क्यू करने का प्रयास किया।लेकिन किंग कोबरा प्रजाति का साँप होने के कारण उसका रेस्क्यू करने में टीम के सदस्यों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू करने के बाद सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि यह साँप किंग कोबरा प्रजाति का है।जिसकी लंबाई लगभग 13 फुट है।

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

 

जो अत्यंत जहरीला होता है। इसके काटने से तत्काल मृत्यु संभव है।यह सांप अगर हाथी को काट ले तो उसकी भी मृत्यु हो जाती है। टीम ने सुरक्षित तरीके से किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने में उनके साथ कोसी रेंज के अर्जुन कश्यप, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के किशन कश्यप ,ढेला ‌रेजं‌ के दैनिक श्रमिक शुदंर लटवाल, नरेन्द्र सिंह,शुरेस जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *