लालकुआं पुलिस का एक्शन: स्मैक व अवैध शराब के सौदागर दबोचे।

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं पुलिस का एक्शन: स्मैक व अवैध शराब के सौदागर दबोचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  चलती स्कूटी पर व्यापारी को हार्ट अटैक, बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

👉 पहली कार्रवाई – 31 अगस्त 2025 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शिवपुरी नंबर 6, इमलीघाट, गोला नदी किनारे से अभियुक्त चन्दन सिंह मेहता उर्फ चन्दू घना पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी खुरियाखत्ता, बिन्दुखत्ता लालकुआं को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली।

👉 दूसरी कार्रवाई – पुलिस टीम ने रेलवे पुल के पास लालकुआं से अभियुक्त गोविन्द उर्फ गोविन्दा पुत्र स्व. चिरौंजीलाल, मूल निवासी जरयनपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजांपुर (उ.प्र.), हाल निवासी राजीवनगर लालकुआं को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 147 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। अभियुक्त के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एएचटीयू टीम ने स्पा सेंटर पर की छापेमारी, प्रिय मॉल में मचा हड़कंप।

गिरफ्तारी टीम

  1. व0 उ0 नि0 दीपक बिष्ट

  2. उ0 नि0 सोमेंद्र सिंह

  3. अ0 उ0 नि0 दया किशन सती

  4. का0 तरुण मेहता

  5. का0 संदीप राय

  6. का0 वीरेंद्र रौतेला

  7. का0 अशोक कंबोज

  8. का0 प्रह्लाद सिंह