लालकुआं और भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

लालकुआं और भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

लालकुआं और भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लालकुआं पुलिस और भीमताल पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

 

लालकुआं पुलिस की कार्रवाई

लालकुआं पुलिस ने 119 पाउच कच्ची शराब के साथ आसिफ नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह आईटीबीपी के पास स्लीपर फैक्ट्री, लालकुआं में अवैध शराब बेचने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की दस वर्षीय बाल कलाकार किरन कोटवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम।

 

गिरफ्तारी टीम:

  • हेड कांस्टेबल पूरन सिंह
  • कांस्टेबल तरुण मेहता
  • कांस्टेबल आनंदपुरी

भीमताल पुलिस की कार्रवाई

भीमताल पुलिस ने जय गोरखा रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने के आरोप में उदय सिंह को गिरफ्तार किया। वह बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोस रहा था। उसके कब्जे से 2 डिस्पोजल गिलास, 1 स्टील का जग, और 1 पव्वा मैकडव्वल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह
  • हेड कांस्टेबल दीप कुमार
  • कांस्टेबल हरीश सिंह बिष्ट
  • कांस्टेबल चालक मनोज पंत
यह भी पढ़ें 👉  वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से सम्मानित हुए संदीप गुप्ता, रामनगर में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मिला गौरव।

एसएसपी का निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के विकास को गति: मुख्यमंत्री द्वारा 195 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति