देर शाम गुलदार 4 वर्षीय बच्चे को घर के आँगन से उठाकर ले गया बच्चे का अभी तक कुछ अता पता नही चल पाया

ख़बर शेयर करें -

देर शाम गुलदार 4 वर्षीय बच्चे को घर के आँगन से उठाकर ले गया बच्चे का अभी तक कुछ अता पता नही चल पाया।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

देहरादून शहर से सटे गांव सिंगली में देर शाम गुलदार 4 वर्षीय बच्चे को घर के आँगन से उठाकर ले गया बच्चे का अभी तक कुछ अता पता नही चल पाया है,एसएसपी देहरादून ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कांबिंग के निर्देश दिए हैं, जानकारी के मुताबिक थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से लगे गांव सिंगली में आयांश पुत्र अरुण सिंह उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से गुलदार उठाकर ले गया,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में गूंजा ‘मन की बात’, धामी बोले— जन-जन को जोड़ने वाला प्रेरक संवाद।

 

 

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस बच्चे की तलाश में जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।