लंबे समय से फरार एनबीडब्ल्यू वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

लंबे समय से फरार एनबीडब्ल्यू वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

लंबे समय से फरार एनबीडब्ल्यू वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, माननीय न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

इस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त जावेद खान पुत्र मौ० अली निवासी मोहल्ला बम्बाघेर, रामनगर (उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वांछित वारंट संख्या 2356/24मुकदमा अपराध संख्या 328/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक जोगा सिंह

  • कांस्टेबल बिजेन्द्र गौतम

  • कांस्टेबल संजय सिंह

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

रामनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई फरार वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।