महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 326 मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

 

साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। रामनगर में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां पर यह मेला गूलर सिद्ध स्थान पर लगता है।

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ की खरीददारी के दौरान बुआ-भतीजी चोर गैंग गिरफ्तार — पुलिस ने 2 घंटे में किया खुलासा।

 

जहां पर इस बार लाखों लोगों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाया वही मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के लिए प्रबंध किए गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु सुगम प्रयास किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त हो — घिल्डियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *