“रातों-रात तस्करी की कोशिश नाकाम, खैर के साथ दो आरोपी दबोचे”।

ख़बर शेयर करें -

“रातों-रात तस्करी की कोशिश नाकाम, खैर के साथ दो आरोपी दबोचे”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जसपुर।
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर के निर्देशन तथा वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जसपुर के नेतृत्व में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर बनेगा ‘स्मार्ट ट्रांजिट हब’, धामी सरकार का बड़ा प्लान।

दिनांक 07 फरवरी 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर गढ़ीनेगी–करनपुर मार्ग के बीच वन विभाग की टीम ने तीन मोटरसाइकिलों पर ले जाए जा रहे 20 नग खैर के साथ दो अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया। आरोपियों को खैर की लकड़ी एवं मोटरसाइकिलों सहित सुरक्षित रूप से दक्षिणी जसपुर वन परिसर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  💥*महिला हो या पुरुष नशा तस्करों के लिए 'यमराज' बन रहे SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी* 🚨 *नशा बेचा तो सलाखें मिलेंगी, 36 लाख की स्मैक समेत महिला तस्कर ढेर* 🔥*3 महीने में ₹2.66 करोड़ की स्मैक बरामद कर 18 तस्करों को भेजा जेल, देवभूमि को नशे से बचाने की बड़ी जंग शुरू*

वन विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध वन उपज तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।