मुखानी क्षेत्र की बड़ी चोरी का खुलासा: ₹4.80 लाख के जेवरात बरामद

ख़बर शेयर करें -

मुखानी क्षेत्र की बड़ी चोरी का खुलासा: ₹4.80 लाख के जेवरात बरामद

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी मामले में एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा

चोरी हुए 04 लाख 80 हजार रूपये लगभग के सोने के जेवरात सहित शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 21.12.2024 को वादी दीपेन्द्र चंद पांडे पुत्र केशव दत्त पांडे निवासी गली नंबर 3 शिव विहार लोहरिया साल मल्ला थाना मुखानी की तहरीर कि दिनांक 13/11/24 से 15/11/24 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने के जेवर तथा पैसे चोरी करने की सूचना दी उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir no. 221/24 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेलों के लिए आकांक्षा तड़ियाल का चयन, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में खुशी

उक्त घटना में श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

 

प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन करने पर दिनांक 05/01/25 को एक युवक को 52 डाट से बसानी को जाने वाले रास्ते पर मय चोरी किये गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस ने 03 चोरी के मामलों का किया खुलासा, 04 चोर गिरफ्तार** चोरी के माल सहित 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, पिकप वाहन सीज*

 

 

अभियोग में धारा 331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताएं कि वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बलियानाला में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण।

गिरफ्तार अभियुक्त-
राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
अपराधिक इतिहास अभियुक्त
1-Fir no -296/21 u/s 380/411 ipc
2-Fir no -172/23 u/s 380/457/411 ipc

माल बरामदगी-
1- 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन
2- 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
3- 01 पीली धातु की अंगूठी

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल गणेश गिरी
3- कांस्टेबल बलवंत सिंह
4- कांस्टेबल रोहित