जंगल से गांव तक दहशत, रोकथाम को बना मास्टर प्लान।

जंगल से गांव तक दहशत, रोकथाम को बना मास्टर प्लान।
ख़बर शेयर करें -

जंगल से गांव तक दहशत, रोकथाम को बना मास्टर प्लान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वन्यजीवों द्वारा मानव को नुकसान पहुँचाने और बढ़ती मौतों की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सर्किट हाउस काठगोदाम में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पशुओं के चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पर्वतीय क्षेत्रों में झाड़ियों का नियमित कटान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: केनरा बैंक ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम राहत कोष को 25 लाख।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जंगल में चारा लेने जाने वाले लोग समूह में जाएं और वन क्षेत्र में प्रवेश का समय निर्धारित किया जाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत वन विभाग के माध्यम से गार्ड की तैनाती भी की जाएगी।

बैठक में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल को निर्देश दिए गए कि वन आच्छादित क्षेत्रों के पास स्थित गांवों में सोलर लाइट, झाड़ी कटान और चारा वितरण की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में पहले से ही पिंजरे और कैमरे लगाए जाएं, ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  विस्थापन प्रक्रिया तेज, प्रशासन ने किया अमरपुर-चुकम का निरीक्षण।

मुख्य वन संरक्षक तेजस्वनी पाटिल ने बताया कि विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है और पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में जनपद नैनीताल में वन्यजीवों और सांपों के कारण 27 लोगों की मृत्यु हुई, जिनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा तत्काल चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और पीड़ितों को शीघ्र सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही वन क्षेत्रों में सोलर लाइट और सोलर फेंसिंग लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।

बैठक में विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।