अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़ित रोकने के सम्बंध में उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़ित रोकने के सम्बंध में उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज रामनगर प्रांतीय व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल रामनगर के बैनर तले रामनगर के व्यापारियों ने रामनगर उप जिलाधिकारी को आज एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में आज व्यापारी आतंकित हो रहा है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिस पर व्यपारियो ने कहा है कि यह उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाशत नही किया जायेगा। यहां पर व्यापारी 100-100 वर्षो से अपनी आजीविका चला रहे लोगो को पलायन करने के लिये मजबूर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की बैठक में सुरजीत सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष।

 

 

इस उत्पीड़न को तुन्त बन्द किया जाये अन्यथा सम्पूर्ण उत्तराखंड का व्यापारी आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में अनिल अग्रवाल खुलासा (प्रदेश सचिव) प्रकाश शर्मा, अनुज शर्मा, अमन महेश्वरी, प्रकाश चंद, लाइक अहमद एवं दर्जनो व्यापारी उपस्थित रहे।