मोहम्मद असरफ पुत्र मोहम्मद सफी गिरफ्तार रिकवरी वारंट हुआ था जारी, चल रहा था फरार।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

रामनगर पुलिस ने परिवार न्यायालय हल्द्वानी से जारी रिकवरी वारंट में फरार चल रहे मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया है। रामनगर पुलिस इनदिनों वारंटियों पर लगातार कार्यवाही करती नजर आ रही हैं। आज इसी क्रम में परिवार न्यायालय हल्द्वानी से जारी रिकवरी वारंट में फरार चल रहे मोहम्मद असरफ पुत्र मोहम्मद सफी निवासी तुमड़िया खत्ता मालधन को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हल्द्वानी में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

 

यहाँ आपको ये बताना भी बहुत जरूरी हैं की ये उसी पीड़ित महिला का मामला हैं। जिसमे एक पत्रकार निष्पक्ष रूप से एक पीड़िता की मदद कर रहा था। द्वेष भावना के चलते ही कुछ दिन पूर्व मो० सफी ने कुछ अन्य आपराधिक प्रवर्ति के लोगो के साथ मिलकर एक निजी चैनल के उस पत्रकार पर निर्धार आरोप लगाकर फासाने का प्रयास किया गया था। मोहम्मद असरफ पुत्र मोहम्मद सफी पर आज हुई कार्यवाही से कही ना कही पीड़ित महिला को थोड़ी राहत मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

वही रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि माननीय न्यायालय से एनबीडब्ल्यू इशू होते हैं उसी पर हमारे द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटीयो पर दबिश दी जा रही है और आज कढ़ी में हमारे द्वारा मालधन क्षेत्र से अशरफ पुत्र मोहम्मद शमी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।