सेवानिवृत्त हुए 6 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

ख़बर शेयर करें -

सेवानिवृत्त हुए 6 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,

बरेली 3 अक्टुबर, 2023ः इज्जतनगर मंडल पर माह सितम्बर, 2023 में सेवानिवृत्त हुए 6 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ।BIS के 79वें स्थापना दिवस पर गुणवत्ता उत्कृष्टता के लिए संदीप गुप्ता व आदित्य अग्रवाल सम्मानित।

 

 

 

उन्होंने सभी सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को सलाह दी कि समापक भुगतान के मद में उन्हें प्राप्त हुई धन राशि उनके पूरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। अतः वे इस राशि का निवेश सरकारी बैंकों, सरकारी योजनाओं या सरकारी उपक्रमों में ही करें। यदि कोई भी संबंधी अथवा मित्र या व्यक्ति आपको गलत तरह से गुमराह करके समापक राशि का निवेश अन्यत्र कराना चाहता है तो सीधे इन्कार कर उनकी बातों में न आयें।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकाल में भी उमड़ा आस्था का सैलाब, पांडुकेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

 

 

 

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए रेल प्रशासन का द्वार उनके लिए सदैव खुला है। आवश्यकता पड़ने पर वे बेहिचक रेल अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

 

सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों में सर्वश्री राम सेवक, गार्ड मेल, बरेली सिटी; रज्जन बाबू, शंटिग मास्टर, कासगंज; एलिजा बेथ जोलीकरन, मुख्य मैटन, इज्जतनगर; राम किशोर, स्वास्थ सहायक, इज्जतनगर; शिवपाल, वरिष्ठ तक्नीशियन, फर्रुखाबाद तथा राजीव कुमार, तक्नीशियन, लोको शेड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

 

 

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री राजीव अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ए.ए. खान, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता सहित शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।