मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति की भेंट, 2026 की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज।

मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति की भेंट, 2026 की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति की भेंट, 2026 की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 30 जुलाई 2025:
वर्ष 2026 में प्रस्तावित मां नंदा देवी राजजात यात्रा को भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में नंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 326 मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

बैठक में यात्रा के कुशल संचालन, व्यवस्थाओं के समन्वय और सांस्कृतिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए शासन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2025 के अंत तक सभी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएं

यह भी पढ़ें 👉  23वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की नैनीताल पुलिस ने की मेजबानी,  कमिश्नर दीपक रावत ने किया शुभारंभ, एसएसपी मीणा ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां नंदा देवी की यह यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा पूरी गरिमा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यात्रा में स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी, ताकि यह आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी व जीवंत रूप में सामने आ सके।

मां नंदा देवी राजजात यात्रा को “हिमालयी कुंभ” भी कहा जाता है, जो 12 वर्षों में एक बार होती है और सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा के माध्यम से देवी नंदा को उनके मायके से ससुराल विदा किया जाता है। यह यात्रा उत्तराखंड की गहरी लोकआस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है।