पानीपत के नशा तस्कर को टिहरी में किया गिरफ्तार, करीब दो किलो चरस हुई बरामद।

ख़बर शेयर करें -

पानीपत के नशा तस्कर को टिहरी में किया गिरफ्तार, करीब दो किलो चरस हुई बरामद।

 

अमित नौटियाल –  संवाददाता

 

टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2 किलो चरस बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। बता दे कि आज टिहरी पुलिस मुख्यालय में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने पानीपत हरियाणा के रहने वाले नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गौरव गर्ग और सिकंदर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान ने की आत्महत्या, फेसबुक लाइव में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।

 

 

 

आरोपी उत्तरकाशी से बाइक पर चरस लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पानीपत और दिल्ली में भी पहले मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के अपराधी के इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है। फिलहाल थत्यूड़ थाना पुलिस टीम की हौसला अफजाई को ढाई हजार का इनाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया की सनक बनी मुसीबत, अब हर कदम पर अब नजर* *जमानत मिली, लेकिन सुकून नहीं: ब्लॉगर की राह में अब भी जेल का खतरा* *कई मुकदमे: अन्य जनपदों से रिमांड की आशंका*

 

 

 

एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में पुलिस ने 71 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 22 किलो चरस 116 ग्राम स्मैक और 39 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है।