राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह राज्य से कांग्रेस को मिली भारी जीत- जोत सिंह रावत।

ख़बर शेयर करें -

हिमाचल चुनाव में भारी जीत से कांग्रेस गदगद

देहरादून (अमित नौटियाल) – हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जोत सिंह रावत ने हिमाचल की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत हिमाचल प्रदेश की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों का भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीजेपी के करनी और कथनी में अंतर है। हिमाचल चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह राज्य में कांग्रेस को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

 

 

वहीं भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, सांसद और विधायकों को चुनाव प्रचार में लगाया लेकिन भाजपा तब भी चुनाव नहीं जीत पाई। कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली जीत से हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *