स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तिरंगा यात्रा के संयोजक संजय ठुकराल के नेतृत्व में गाँधी पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

रूद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तिरंगा यात्रा के संयोजक संजय ठुकराल के नेतृत्व में गाँधी पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा गाँधी पार्क से आरंभ होकर बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक , पाँच मंदिर विधवानी मार्केट होते हुए राष्ट्र गान के उपरांत गाँधी पार्क राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष तिरंगा यात्रा का समापन हुआ l तिरंगा यात्रा में सेकडों लोग वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयकारे लगाते हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति भावना से ओतप्रोत दिखाई दिये l तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है इसी तिरंगे को हाथों में थाम आजादी के आंदोलन में देश के महान स्वतन्त्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों ने अंग्रेजो को देश छोङने पर मजबूर कर दिया l

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने जीता देवभूमि सहोदया सीबीएसई इंटर स्कूल अंडर–19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

वहीं संजय ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा की माँ भारती की रक्षा हेतु आजादी के दीवानों ने तिरंगे को थामे अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया l और माँ भारती के चरणों में अपना जीवन समर्पित कर दिया l उन्होंने कहा कि रूस – युक्रेन युद्ध के आरंभ के दौरान पूरी दुनिया ने तिरंगे की ताकत को देखा और तिरंगे को थामकर भारत ही नहीं अन्य कई देशों के नागरिकों ने सुरक्षित युक्रेन बॉर्डर पार किया l उन्होंने कहा की आजादी के इस 75 वें वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है देश के नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा रूद्रपुर माँ भारती के जयघोषों से गुंजयमान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

इस दौरान वंदेमातरम् ग्रुप के संजय आर्य, ठाकुर जगदीश सिंह, हरीश जल्होत्रा, विपिन शर्मा बिट्टू, आशीष छाबड़ा, जसविंदर सिंह खरबंदा,हरविंदर सिंह हरजी विजय फुटेला, गौरव आहुजा, आकाश अरोरा, मनीष ठुकराल, ठुकराल, ,राजीव गंगवार, सुनील चुघ, संजय आर्या, महेंद्र आर्या, पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद भुवन गुप्ता, पार्षद रंजीत सागर, पूर्व सभासद गुरदीप सिंह, मुंजाल, आशु मिड्ढ़ागो राय, गणेश राय, सतनाम सिंह देवकरन गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, जितेंद्र यादव, जितेंद्र चौधरी, बंटी कोली, गोविंद सहनी ,त्रिलोचन सिंह, अवधेश शर्मा, नंद लाल, राम अवतार राजपूत, महाराज सिंह यादव, अमर वर्मा, सूरज यादव, देवी दयाल,विााल, रोहित, धीरज, नरेंद्र कुमार, रिचा, मीनाक्षी, सर्वेश, कमलेश, मता देवी,प्रीति, जशोदी, तारावती, जगदीश आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  देशव्यापी शराबबंदी की मांग को लेकर राजघाट पर सत्याग्रह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *