दीपावली के पर्व पर गली मौहल्लों में आतिशीबाजी के दौरान किसी भी पशुजानवार को कोई नुकसान न होने पाये। जिलाधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

दीपावली के पर्व पर गली मौहल्लों में आतिशीबाजी के दौरान किसी भी पशुजानवार को कोई नुकसान न होने पाये। जिलाधिकारी 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को आदेशित किया है कि दीपावली के पर्व पर प्रायः यह देखा गया है कि पशुओं के साथ क्रूरता का व्यवहार किया जाता है कुत्ते अथवा गधे की पूंछ पर पटाखे बांधकर फोडे जाते हैं जो पशुओं के लिए बहुत की कष्टदायक होता है, जिससे न केवल पशुओं को चोट पहुंचती है, साथ ही जान का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है, जो कि अत्यधिक निदंनीय है। वहीं दूसरी ओर आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

 

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली के पर्व पर इस बात पर गम्भीरता से ध्यान दिया जाय कि गली मौहल्लों में आतिशीबाजी के दौरान किसी भी पशुजानवार को कोई नुकसान न होने पाये।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष लोक अदालत 2026 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

 

श्री रावत ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आतिशबाजी से किसी पशु को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जनपद स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति को इस प्रकार की घटनांए रोकने हेतु पूर्व में सचेत रहने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राइजिंग सिटी' में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान।

——————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल


ख़बर शेयर करें -