वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बनभूलपुरा (नैनीताल)।
जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 11.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 17 अप्रैल 2025 को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के प्लेटफार्म संख्या 03 पर ओवर ब्रिज के पास से आसिफ उर्फ भोदू पुत्र एजाज निवासी वार्ड नं. 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्मैक की तस्करी की बात कबूल की है।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 74/25, धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आसिफ एक शातिर तस्कर है और इसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं:

  1. FIR NO- 74/25 U/S 8/21 NDPS ACT

  2. FIR NO- 196/21 U/S 8/21 NDPS ACT

  3. FIR NO- 195/24 U/S 8/21 NDPS ACT

  4. FIR NO- 194/19 U/S 8/21 NDPS ACT

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से पैसे उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

  • थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी

  • उप निरीक्षक जगवीर सिंह

  • कांस्टेबल दिलशाद अहमद

  • कांस्टेबल सुनील कुमार

 

जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।