एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखानी पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा।
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख़्त निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अर्जुन गोस्वामी (28 वर्ष), पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी, निवासी कुरिया गांव, लामाचौड़, थाना मुखानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी तमंचा (315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी टीम
-
उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
-
कांस्टेबल कुंदन शाही
-
कांस्टेबल विनोद कुमार























