10.55 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को पुलभट्टा क्षेत्र में पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम पुलभट्टा रेलवे क्रॉसिंग के पास अभियुक्त मलकीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर को 10.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया अभियुक्त पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा सितारगंज के सूरज सिंह नामक व्यक्ति से स्मैक लेकर ग्राम पुलभट्टा, बंगाली कॉलोनी, किच्छा क्षेत्र में बेचने की बात कबूली अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO.157/22 धारा 8 /21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ की लोकपरंपराओं को सहेजने का संदेश, खड़ी-बैठकी होली को बताया सामाजिक समरसता की पहचान।

 

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *