पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप, पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” के तहत पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार थाना काठगोदाम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में FIR नंबर 44/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 कुमकुम धनिक, हे0कानि0 दीपक कुंवर और कानि0 सुरेंद्र सिंह की टीम शामिल रही।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।





