रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक
काशीपुर, में बीती शाम को श्रीमान उपमहानिरीक्षक महोदय कुमाऊं परिक्षेत्र महोदय के निर्देश पर जनपद उधम सिंह नगर में चलाए जा रहे। इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत आज सांय चौकी कटोराताल कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा मुख्य बाजार में रेट्रो साइलेंसर मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध अभियान चलाते हुये 5 वाहनों को सीज किया गया। काटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधनी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। उन्होंने कहा की ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने अभिभावक से अपील की है कि नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें। नहीं तो होगी कार्रवाई।


















