रामनगर में होली की तैयारियां तेज, बड़ी होली कमेटी ने घोषित किया कार्यक्रम।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। आगामी होली पर्व की तैयारियों को लेकर नवयुवक समिति होलिका कमेटी (बड़ी होली), कोसी रोड रामनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 16/02/2026 को मंत्री वेद प्रकाश बंसल जी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई।
बैठक में होलिकाचार्य पंडित सौरभ शर्मा द्वारा पंचांग के अनुसार होलिका कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा समस्त कार्यक्रमों की तिथियां घोषित की गईं।
📅 घोषित कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे —
🔸 27 फरवरी 2026 – होलिका झंडा शोभायात्रा होली चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार स्थित राम मंदिर से होते हुए पुनः होली चौक पहुंचेगी, जहां ध्वज स्थापना की जाएगी।
🔸 02 मार्च 2026 (सोमवार) – होलिका स्थल पर प्रातः 11:00 बजे से विधि-विधानपूर्वक पूजन।
🔸 03 मार्च 2026 (मंगलवार) – प्रातः 5:00 बजे होलिका दहन।
🔸 04 मार्च 2026 (बुधवार) – रंगोत्सव (छलड़ी) का आयोजन।
बैठक में राकेश महंत, रविशंकर शुक्ला, कुलदीप अग्रवाल, प्रखर मित्तल, पुलकित गोयल, सौरभ मित्तल, निरंजन कुमार, बृजमोहन अग्रवाल, हिमांशु मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
— जारीकर्ता
नवयुवक समिति होलिका कमेटी (बड़ी होली), रामनगर






