राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची उत्तराखंड, पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ हुआ राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

ब्रेकिंग न्यूज एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची जौली ग्रांट एयरपोर्ट, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा देहरादून के लिए हुई रवाना, जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ हुआ राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, समित भाजपा के कई नेता रहे मौजूद 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं, 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। ऐसे में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह सोमवार को देहरादून आईं हैं। वह सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *