पुष्कर सिंह धामी ने किया बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

पुष्कर सिंह धामी ने किया बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बैरागी कैंप पहुंचकर 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमुदाय संग साझा की होली पर्व की खुशियाँ।

मुख्यमंत्री ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए तथा पुलिस-प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था तथा ट्रैफिक प्लान को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने की जनसुनवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।