मानसून की मेहज पहली बारिश से भारी मात्रा में मलवा आने से PWD की खुली पोल ।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

मानसून की मेहज पहली बारिश से भारी मात्रा में मलवा आने से pwd की पोल खुलती नजर आई.. जिसमे पर्यटक की कार दब गयी पर्यटन नगरी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गई है बरसात से पहले नाले खाले न खोले जाने के कारण मलवा सड़कों पर आ रहा है वहीं भटटा गांव के समीप एक पर्यटक की कार मलवे में दब गई जिसके कारण रोड़ बंद हो गई जिस पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मलवा साफ किया तब जाकर मार्ज खुल सका व यातायात सुचारू हो सका वहीं शहर की कई सड़कों पर मलवा आने से आने जाने वालों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़क पर मलबा हटाया गया व तब जाकर मार्ग खुल सका वहीं मसूरी देहरादून मार्ग, पिक्चर पैलेस कुलड़ी मार्ग, कंपनी बाग मार्ग पर रोड पर भारी मलवा आ गया है जिसके कारण वाहनों के आने जाने में भारी परेशानी हो रही है वहीं रोड पर बजरी आने से दुपहिया वाहन भी फिसल रहे हैं व सवार चोटिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल: विकास, विश्वास और बदलाव का नया उत्तराखण्ड

 

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह खैरा ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीनें तैनात की गई है और जहां पर भी सूचना मिलती है वहां पर जेसीबी मशीनों को भेजा जाता है और मलवा साफ किया जाता है उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पर पूरी निगरानी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *