रामनगर पुलिस ने 113 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर पुलिस ने 113 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, नैनीताल: उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस लगातार अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, दिनांक 11 फरवरी 2025 को रामनगर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन विभाग ने कराया ट्रैकिंग व प्रशिक्षण: युवाओं ने सीखी बर्ड वॉचिंग और फर्स्ट एड की तकनीकें।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी कंदला थारी, पीरूमदारा, रामनगर, अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने दिए दोगुनी गति से काम के निर्देश — एडीबी वित्त पोषित हल्द्वानी परियोजना की समीक्षा, 2026 तक पूर्ण होंगे सभी कार्य।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 40/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें शामिल अधिकारी हैं:

  • हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन
  • कांस्टेबल महबूब आलम
  • रिक्रूट कांस्टेबल शुभम शर्मा
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री

 

उत्तराखंड पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।