रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
रविंद्र जडेजा और अश्विन ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। भारतीय जोड़ी टीम को एक बड़े और मजबूत स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है और रविंद्र जडेजा और अश्विन अपने-अपने अर्धशतक बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 450 रन के पार हो गया है।

















