टिहरी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने सहसपुर विधान सभा के दर्ज़नों गावो में किया जनसंपर्क।

ख़बर शेयर करें -

टिहरी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने सहसपुर विधान सभा के दर्ज़नों गावो में किया जनसंपर्क।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनांक 06 अप्रैल को टिहरी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने सहसपुर विधान सभा के साईं लोक कॉलोनी, झिंवरहेड़ी, भुड्डी, गणेशपुर, रतनपुर, मल्हान, नया गांव, फुलसनी, नंदाफर्म, जामुनवाला, गुजराडा, करणपुर, आमवाला, दयानगरी, शिवपुरी, हरियावाला एवं चौकी धौलाश एरिया में जनसंपर्क किया। बॉबी पंवार ने धौलाश के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में चली मौत की कुल्हाड़ी! शराब पार्टी के बाद दोस्त बना कातिल।

 

 

 

बॉबी पंवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे हैं ,जल- जंगल- जमीन के सरंक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, उत्तराखंड के युवाओं के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, रोजगार और पलायन की लड़ाई लड़ रहे हैं, बहन- बेटियों की अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं। और इस लड़ाई में दून घाटी से लेकर यमूनाघाटी , रंवाई ,जौनपुर- जौनसार और गढ़वाल की जनता का हमें भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है और हम इस लड़ाई को अवश्य ही जीत रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के विज़न से बदली गांव की तस्वीर, भीमताल की “बाखली” बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्र।

 

 

 

बॉबी पंवार ने धौलाश में उपस्थित जनता से भी सहयोग एवं समर्थन करने की बात कही और विश्वास दिलाया कि वह आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। बॉबी पंवार के साथ पूर्व सैनिक महावीर सिंह राणा,जगमोहन सिंह , राहुल नैनवाल,गजेंद्र ,वीरेंद्र ,गोपाल , भरत सिंह,शैलेंद्र दानू,सरिता नेगी सहित कई समर्थक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

बॉबी पंवार को समर्थन देने आज कई महिलाएं नेशविला रोड़ पर उनके चुनावी कार्यालय भी पहुंची जिनमें सेवानिवृत शिक्षिका एवं समाजेवी उत्तरा पंत बहुगुणा, केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घलडियाल, नैना लखेड़ा, उषा रमोला, सरोज रावत शामिल थीं जिन्होंने कहा कि हम बॉबी के लिए क्षेत्रभ्रमण कर उनके लिए वोट की अपील करने जनता के बीच जाएंगें।