वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिये सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।

वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिये सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिये सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोग के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

मुख्य सचिव ने कहा कि आयोग के दौरे के दौरान देहरादून एवं नैनीताल में होने वाली प्रस्तावित बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य करने और सम्पर्क अधिकारियों की तैनाती सहित सभी तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

उन्होंने यह भी कहा कि आयोग के समक्ष राज्य से जुड़े प्रमुख बिंदुओं को केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही बद्रीनाथ एवं केदारनाथ दौरे के दौरान यदि मौसम प्रतिकूल हो तो उसके लिए वैकल्पिक योजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

बैठक में सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।