सड़क हादसा : इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, जबकि कार में सवार एक दादा और उसकी पोती घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती पट्टी दोगी क्षेत्र में सोमवार की सुबह ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक दादा और उसकी पोती घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले विकास और अमित दोनों सगे भाई हैं। अमित का एक मई को विवाह था। खरीददारी के सिलसिले में दोनों भाई गांव से ऋषिकेश बाजार आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाओं के प्रहरी संग रंगों का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने जवानों को किया सम्मानित

 

 

 

जिला पुलिस कंट्रोल रूम टिहरी गढ़वाल से थाना मुनिकीरेती को सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली की थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर गूलर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनिकीरेती राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम गहरी खाई में उतरी। कार सवार एक व्यक्ति की दुर्घटना घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य घायलों को 108 सेवा के जरिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल अमित चौहान (30 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह चौहान निवासी ग्राम मुंडाला, पट्टी दोगे मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल मौत हो गई। इनके बड़े भाई विकास सिंह (37 वर्ष) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ग्राम नाई दोगी निवासी गिरधारी सिंह पुत्र नानक सिंह और उनकी पोती मीनाक्षी पुत्री धनवीर घायल हो गए। विकास सिंह और अमित सिंह चौहान दोनों सगे भाई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *