सुरक्षित सीमा–सशक्त उत्तराखंड के संकल्प पर मंथन, धामी और आईटीबीपी के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर

ख़बर शेयर करें -

 

सुरक्षित सीमा–सशक्त उत्तराखंड के संकल्प पर मंथन, धामी और आईटीबीपी के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य की सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा आपदा प्रबंधन में समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

 

 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में आईटीबीपी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान न केवल देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में भी सहभागी बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crackdown जारी — अपराधियों में मचा हड़कंप* *पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अलर्ट मोड में, 02 तमंचे व 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तारी*

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और आईटीबीपी के बीच बेहतर समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में उत्तरी भारत के तर्कशीलों का सम्मेलन संपन्न, ‘नेशनलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नॉर्थ जोन’ का गठन।

डीजी आईटीबीपी श्री शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, आधुनिक संसाधनों तथा बल की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आईटीबीपी को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया।

बैठक में आपदा प्रबंधन, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में आईटीबीपी की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय आईटीबीपी ने सदैव तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल, जनसहभागिता से आकार लेगा भविष्य का बजट, संवाद, सहयोग, सुझाव और सहभागिता उत्तराखण्ड की ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प के साथ राज्य सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है, ताकि सीमांत क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी ने भविष्य में राज्य सरकार और आईटीबीपी  के मध्य नियमित संवाद एवं प्रभावी समन्वय की अपेक्षा की।