महिलाओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई – नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन रोमियो अभियान जारी।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल, 11 सितम्बर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान जनपद भर में लगातार चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग कर 69 चालकों पर कार्रवाई, 63 व्यक्तियों को हिरासत, 12 वाहन सीज और नशे में वाहन चलाने वाले 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
अभियान का नेतृत्व एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे और संबंधित थाना प्रभारियों ने किया।
-
हल्द्वानी क्षेत्र : मंडी, टीपी नगर, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव और सिंधी चौक तिराहा पर अभियान चलाकर 63 चालकों पर कार्रवाई, 12 वाहन सीज किए गए और 36 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
-
नैनीताल तल्लीताल क्षेत्र : 05 लापरवाह चालकों पर कार्रवाई, 27 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर ₹6,500 जुर्माना वसूला गया।
कुल कार्रवाई:
-
चालान – 69
-
नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तारी – 01
-
पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई – 63
-
कुल जुर्माना – ₹22,000
नैनीताल पुलिस का संदेश:
👉 महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।
👉 यातायात नियमों का पालन करें।
👉 नशे से दूर रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
👉 अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस























