16 दिनों में पांच हत्याओं से हिली राजधानी, सरकार ने बदला देहरादून का पुलिस नेतृत्व, अपराध रोकथाम पर फोकस बढ़ाने के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

16 दिनों में पांच हत्याओं से हिली राजधानी, सरकार ने बदला देहरादून का पुलिस नेतृत्व, अपराध रोकथाम पर फोकस बढ़ाने के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून: राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। राजधानी देहरादून में 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का तबादला कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  IPL पर सट्टेबाजी का खेल बेनकाब, नैनीताल पुलिस का कालाढूंगी-हल्द्वानी में ताबड़तोड़ एक्शन।

प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल हरिद्वार में एसएसपी के पद पर तैनात थे।

वहीं, देहरादून के एसएसपी रहे अजय सिंह को अब एसएसपी एटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिद्वार में अब नवनीत भुल्लर नए एसएसपी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में हुड़दंग पड़ा भारी: काठगोदाम में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

राज्य सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए ये तबादले पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति को भी सशक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का ग्रीन इनिशिएटिव: CM आवास बनेगा 3-बी फ्रेंडली गार्डन

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है।