शिशुपाल सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण का संकल्प”

शिशुपाल सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण का संकल्प"
ख़बर शेयर करें -

शिशुपाल सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण का संकल्प”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 05 जून 2025
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम भवानीपुर पंजाबी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह रावत ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की योग टीम उपविजेता बनी।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि ये हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ जीवन जी सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 326 मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह रावत के साथ मंडल महामंत्री कपिल रावत, गौरव धौलाखंडी, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मवीर शर्मा, अर्जुन रावत, मंडल मंत्री यशपाल, उपाध्यक्ष हरिओम, पुरुषोत्तम, दीपा ध्यानी, मान सिंह, कमल शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री बोले - उत्तराखंड के युवाओं की ईमानदारी और लगन ही राज्य की सबसे बड़ी पूंजी।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन के रूप में लेकर हर व्यक्ति को अपने आसपास पर्यावरण संरक्षण के लिए योगदान देना चाहिए।