*सोशल मीडिया की सनक बनी मुसीबत, अब हर कदम पर अब नजर* *जमानत मिली, लेकिन सुकून नहीं: ब्लॉगर की राह में अब भी जेल का खतरा* *कई मुकदमे: अन्य जनपदों से रिमांड की आशंका*

ख़बर शेयर करें -

*सोशल मीडिया की सनक बनी मुसीबत, अब हर कदम पर अब नजर*

*जमानत मिली, लेकिन सुकून नहीं: ब्लॉगर की राह में अब भी जेल का खतरा*

*कई मुकदमे: अन्य जनपदों से रिमांड की आशंका*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

विवादित टिप्पणियों तथा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार ब्लॉगर को न्यायिक हिरासत के उपरांत माननीय न्यायालय से जमानत प्रदान की गई है। हालांकि यह जमानत भारी धनराशि, कड़ी शर्तों एवं सख्त उपबंधों के अधीन ही संभव हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नेचर बायो फूड्स ने स्कॉलरशिप व स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत, होनहार छात्र-खिलाड़ी सम्मानित।

 

 

 

न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अभियुक्ता सोशल मीडिया अथवा किसी भी सार्वजनिक मंच पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काऊ वक्तव्य देने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में संलिप्त नहीं होगी। इन शर्तों का उल्लंघन होने की स्थिति में जमानत निरस्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी बांध विस्थापितों के पुनर्वास पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

 

 

जनाक्रोश अभी भी बरकरार

कुमाऊँ क्षेत्र की महिलाओं, देवी-देवताओं एवं लोकआस्था को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों से देवभूमि में उत्पन्न आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। इस संबंध में विभिन्न जनपदों में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तथा कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में बड़ा हादसा: गाजियाबाद के छात्रों से भरी टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, ह्यूमन चेन बनाकर हुआ रेस्क्यू।

 

 

कानूनी मुश्किलें और गहराने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, नैनीताल जनपद के अतिरिक्त उधम सिंह नगर सहित अन्य जनपदों की पुलिस भी मामले में रिमांड की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकती है। ऐसी स्थिति में अभियुक्ता को पुनः जेल जाना पड़ सकता है।
जमानत मिलने के बावजूद कानूनी प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है और आगे कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।