एसएसपी नैनीताल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों का किया सम्मान।

एसएसपी नैनीताल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों का किया सम्मान।
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों का किया सम्मान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस कार्यालय में भव्य पूजा-अर्चना आयोजित की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम में शस्त्रों, औजारों और मशीनों को सुसज्जित कर पूर्ण विधि-विधान से पूजा की गई। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनकी कृपा से कार्य क्षमता व सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा गया। पूजा उपरांत पुलिसकर्मियों को प्रसाद और मिष्ठान वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल ने इस अवसर पर कहा कि –

“भगवान विश्वकर्मा का पूजन केवल कार्य कौशल और समर्पण को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि पुलिस बल की सेवा भावना और सुरक्षा व्यवस्था को भी सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।”

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों, चौकियों एवं अन्य शाखाओं में भी शस्त्रागारों और वर्कशॉप में औजारों व उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री धामी का स्थलीय निरीक्षण।

इस अवसर पर एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी  नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, प्रभारी सीसीआर  हिम्मत अधिकारी, उपनिरीक्षक केवल राम सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सैल – नैनीताल पुलिस