SSP नैनीताल ने निर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा पर दिया जोर।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल ने निर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा पर दिया जोर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन के निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

एसएसपी द्वारा रिबाउंड हैमर मशीन से बीम व कॉलम की मजबूती जांची गई तथा निर्माण में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, मानचित्र एवं सुरक्षा मानकों का गहन अवलोकन किया गया। संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं थाना प्रभारी को सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  589 जनसेवा शिविरों से 4.6 लाख नागरिक लाभान्वित, ‘जन-जन के द्वार’ अभियान सफल”

निरीक्षण के दौरान भवन एवं भूमि की नाप-जोख की गई और बुनियादी स्ट्रक्चर को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सीसीटीएनएस कार्यालय में उच्च गुणवत्ता की वायरिंग, मिनी फायर स्टेशन एवं आवासीय भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने को लेकर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में क्रिकेट उत्सव: उजालिकोट ने नगला तराई को हराकर जीता स्व. मनीष चंद स्मृति टूर्नामेंट”

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, सहित अन्य अधिकारी, कार्यदाई संस्थाओं के सदस्य एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल