चारधाम यात्रा मार्गो में अतिक्रमण करने वाले लोगों पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई ।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

चमोली – 8 मई को भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने है ऐसे में यात्रा मार्ग के मुख्य स्टेशनों पर यात्रा सुगमता से सुचारू करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आपको बता दे चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है चार धाम यात्रा मार्गो से अतिक्रमण करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा के मुख्य केंद्र चमोली स्टेशन पर उप जिलाधिकारी चमोली अभिनव शाह के नेतृत्व में नगर पालिका एनएच और पुलिस की टीम में सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए अस्थाई दुकानें हटाई जहां अतिक्रमणकारियों का कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से अपनी आजीविका इन्हीं अस्थाई दुकानों से चला रहे हैं और आज प्रशासन ने उन्हें बलपूर्वक हटाया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है बाईट संजय शर्मा अध्य्क्ष ठेली रेडी संघ।

यह भी पढ़ें 👉  “देवभूमि अब बन रही है खेलभूमि”-मुख्यमंत्री

 

वही संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान यातायात में अव्यवस्था ना हो इसके लिए अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों पर कार्यवाही की जा रही हैं और उन्हें पूर्व में भी नोटिस दिए गए थे लेकिन अतिक्रमणकारियों ने स्वयं कोई निर्णय नहीं लिया जिसके चलते प्रशासन को सख्त रुख अपनाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *