अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सख्त करी कठोर कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अवैध रूप से सड़कों को घेरकर बैठे लोगों पर मंगलवार को निगम की आक्रामक कार्रवाई देखने को मिली। मंडी बाईपास से शुरू हुई कार्यवाही दोपहर के समय भारी पुलिस फोर्स के साथ मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी पर पहुंची। सड़क पर अतिक्रमण किए हुए लोगों के ठेलों और फड़ों पर जमकर निगम का बुल्डोजर बरसा।

यह भी पढ़ें 👉  ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

इस दौरान कई लोगों की पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से भी जमकर बहस हुई। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है की अभी मुख्य्र सड़कों पर अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त का कहना है मुख्य बाजार का भी निरीक्षण किया जायेगा अगर कोई भी अवैध अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, तलाशी में मिला अवैध चाकू।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *