“चरस व्यापार के खिलाफ सफल कार्रवाई: ANTF और मुक्तेश्वर पुलिस ने 01 किलो 542 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया”

ख़बर शेयर करें -

“चरस व्यापार के खिलाफ सफल कार्रवाई: ANTF और मुक्तेश्वर पुलिस ने 01 किलो 542 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

ANTF एवम नैनीताल पुलिस की गिरफ्त आया एक नशा तस्कर जड़ से होगा खत्म नशे का कारोबार, नशा तस्कर लगातार पहुंच रहे हैं सलाखों के पार नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ANTF व मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 01 किलो 542 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  व्यय-वित्त समिति बैठक: खेल, पर्यटन और आधारभूत परियोजनाओं को मंजूरी।

 

 

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु “ड्रग्स–फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में SOG/ थाना पुलिस टीम नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। एसपी सिटी  हरबन्स सिंह व क्षेत्राधिकारी भवाली  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक- 29-01-2024 को पदमपुरी के पास एक व्यक्ति प्रकाश चंद्र के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में गूंजी पारंपरिक होली, मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया उत्साह

 

 

उक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पूछताछ- उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि वह चरस गांव से अलग अलग व्यक्तियों से इकट्ठा कर हल्द्वानी बेचने हेतु ले जा रहा था, जिसे ANTF उत्तराखंड/ नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पदमपुरी से 500 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

गिरफ्तारी-
प्रकाश चंद्र आर्या पुत्र दीवान राम उम्र 35 वर्ष निवासी दुदली तहसील धारी जिला नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

बरामदगी-
01 किलो 542 ग्राम अवैध चरस
कीमत- लगभग 8 लाख रूपये

गिरफ्तारी टीम
एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट-
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3. अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
6. आरक्षी इसरार अहमद
7. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक अरुण कुमार राणा चौकी प्रभारी धारी
2. आरक्षी जयवीर सिंह