लालकुआं पुलिस की तेज कार्रवाई: 12 घंटे में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।

लालकुआं पुलिस की तेज कार्रवाई: 12 घंटे में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

दिनांक 12/01/25 को दिन में सैन्चुरी पेपर मिल मेन गेट के पास लालकुआँ में खड़ी मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर प्लस – बरंग ग्रे-काली रजिस्ट्शन संख्या- UK04X0585 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था , जिसमें दिनांक – 15/01/25 को मुकदमा वादी श्री विरेन्द्र सिंह धामी पुत्र श्री नेत्र सिंह धामी निवासी खुरियाखत्ता नं0 8 बिन्दुखत्ता लालकुआ के तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 13/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

 

 

संबंधित मामले में क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के निर्देशन में चोरी के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

 

 

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में पूछताछ एवम अन्य माध्यम से सुरागरसी पतारसी कर 12 घण्टे के भीतर ही अभियुक्त भगत सिंह दानू पुत्र आनन्द सिंह दानू निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिकासपुरी बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र- 23 वर्ष को दिनांक 16/01/25 को मय चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

 

 

 

पुलिस टीम –
1-अ0उ0नि0 दया किशन सती
2-हे0कानि0 सुखपाल सिंह
3-कानि0 प्रहलाद सिंह
4-कानि0 राजेश कुमार
5-कानि0 आनन्द पुरी
6-कानि0 कमल विष्ट