फर्जी वेबसाइट के जरिए धर्मशाला नैनीताल के ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

फर्जी वेबसाइट के जरिए धर्मशाला नैनीताल के ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

फर्जी वेबसाइट के जरिए धर्मशाला नैनीताल के ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। जिले में साइबर ठगी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तल्लीताल पुलिस ने धर्मशाला नैनीताल के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ग्राहकों से ऑनलाइन कमरे बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश सीमा से आरोपी इंसाफ पुत्र शरीफ निवासी दौलतपुर, थाना गोवर्धन, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना तल्लीताल में मु.अ.सं. 16/2025, धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज था। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

गिरफ्तारी टीम

✅ एस.ओ. रमेश सिंह बोहरा
✅ उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय
✅ अवर निरीक्षक सुनील कुमार
✅ कांस्टेबल अनूप सिंह
✅ कांस्टेबल पुष्कर रौतेला

एक अन्य वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

तल्लीताल पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में 60 वर्षीय वारंटी यूनुस पुत्र यूसुफ निवासी अल्लीखा बसफोड़ान, थाना काशीपुर को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

उसके खिलाफ धारा 109/120/205/419/420/467/468/471 IPC के तहत मामला दर्ज था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम

✅ एस.ओ. रमेश सिंह बोहरा
✅ उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा
✅ कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी

📌 मीडिया सेल, जनपद नैनीताल