शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर।
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना हाजा पर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त जुनैद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर FIR संख्या 37/2026, धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जुनैद पुत्र नवाब जान, निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष, को नए कोसी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।






