प्रशासन ने मैन बाजार काशीपुर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, अतिक्रमण अभियान आगे भी रहेगा जारी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

काशीपुर में आज पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में एसडीएम और एमएनए के नेतृत्व में आज मैन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण की जद में आई दुकान की पेड़ियां, बोर्ड व अन्य सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा। आपको बताते चलें कि हाईकोर्ट में काशीपुर में अतिक्रमण के खिलाफ दायर याचिका के बाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आज सुबह एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र आर्य व नगर निगम एमएनए विवेक राय ने निगम प्रशासन तथा भारी पुलिस बल के साथ महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान नगर निगम रोड, मैन बाजार, किला बाजार, मुंशीराम चौराहा, मुल्तानी मोड़, रतन सिनेमा रोड, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग से होते हुए वापस महाराणा प्रताप चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकान के आगे नालियों से बाहर निकल रहे अतिक्रमण को हटा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

इस दौरान निगम ने दुकानों के बोर्ड समेत अन्य अतिक्रमण को अपने कब्जे में ले लिया। अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर व्यापार मंडल पदाधिकारी भी पहुंच गये तथा उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण को ही हटाये जाने की मांग की। अतिक्रमण हटाने की सूचना पर व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया जबकि अधिकतर व्यापारियों ने पूर्व में ही अतिक्रमण को हटा दिया था। जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा करीब सप्ताहभर पूर्व स्व. सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया व चीमा चौराहे से से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वहीं व्यापारियों द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटा लेने से नगर निगम व पुलिस प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ ही जगह अतिक्रमण मिला जिसे प्रशासन द्वारा हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

इस दौरान प्रशासन द्वारा भविष्य में अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्यवाही किये जाने की भी बात कही। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एसएनए आलोक उनियाल, नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र आर्य, महानगर आयुक्त विवेक रॉय, सीओ वीर सिंह, प्रभारी कोतवाल एसएसआई प्रदीप मिश्रा समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *