किशोर गृह से तीन किशोर फरार सुरक्षा कर्मियों की बड़ी लापरवाही।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हरिद्वार – रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन किशोर फरार हो गए। जिसके बाद किशोर गृह मे कार्यरत कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। वही उनमें हड़कंप मच गया। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ा गया था। जिसके बाद उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। वही इनमें से एक पहले भी दो बार फरार हो चुका है। वही बाल सुधार गृह के प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात सभी किशोर खाना खाने के उपरांत अपने अपने कक्ष में चल गये थे। तीनों किशोरों ने बाथरूम जाने की शंका जताई। तीनों बाथरूम चलें गये। वही से तीनों प्रकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में पर्यटन का उछाल: श्रद्धा से रोमांच तक नया उत्तराखण्ड

 

उनके फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि सभी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *