एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर में इंद्रमणि बडोनी जी की जन्म शताब्दी हर्षोल्लास से मनाई गई।

ख़बर शेयर करें -

एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर में इंद्रमणि बडोनी जी की जन्म शताब्दी हर्षोल्लास से मनाई गई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर में उत्तराखंड के गांधी एवं राज्य निर्माण की नींव रखने वाले स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी की जन्म शताब्दी समारोहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बडोनी जी के चित्र पर प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, मेवालाल एवं चेतन स्वरूप द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा खुलासा 400 से अधिक CCTV खंगालकर चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आभूषण बरामद SSP ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा तथा डॉ. प्रभाकर पाण्डे ने बडोनी जी के जीवन चरित्र, उनके राजनीतिक संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन के.के. फुलेरा ने किया। जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए बडोनी जी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम व चोरगलिया थानों के भवन निर्माण में उत्कृष्ट कार्य पर सहायक अभियंता सम्मानित।

कार्यक्रम में के.सी. त्रिपाठी, राजीव शर्मा, गौरव शर्मा, चारु तिवारी, सर्वेश मलिक, दिव्या पाठक, सरला मर्तोलिया सहित विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।