कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से हुई घायल”

ख़बर शेयर करें -

कार ने महिलाओं को  मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरी गंभीर रूप से हुई घायल”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गोपी के निकट रविवार की दोपहर दवा लेकर घर वापस लौट रहीं दो महिलाओं को सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव मानई निवासी चंद्रवती पत्नी महेंद्र सिंह रविवार को अपने बेटे नीरेश की पत्नी अनीता को दवा दिलाने गोपी के डाक्टर के पास गई थीं। दवा लेने के बाद दोनों सास बहू गोपी से पैदल घर वापस जा रहीं थीं। इसी दौरान हरीपुर पेट्रोल पंप के पास करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार चालक दोनों को टक्कर मार दी। कार सवार मौके से फरार हो गया। कार की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

साठ वर्षीय चंद्रवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग तथा राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के परिजनों को जानकारी दी। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फर्जी भुगतान के जरिए सामान लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।