खुशियां मातम में बदल गई, जब दो दिन पहले शादी होकर आई नई नवेली दुल्हन ने, सात माह की एक बच्ची को दिया जन्म, पति ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार। 

ख़बर शेयर करें -

खुशियां मातम में बदल गई, जब दो दिन पहले शादी होकर आई नई नवेली दुल्हन ने, सात माह की एक बच्ची को दिया जन्म, पति ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नोएडा – दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले बड़ी धूमधाम से युवक की शादी हुई। सभी स्वजन और रिश्तेदार काफी खुश थे साथ ही दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी शुरू हो चुकी थी। मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने सात माह की एक बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

 

 

पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की शादी एक गांव की रहने वाली किशोरी से करीब पांच माह पहले तय हुई थी। दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष दोनों खुश थे, साथ ही लड़का और लड़की की भी आपस में बातचीत कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

रविवार रात लड़का पक्ष तय तिथि को बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया। रीति रिवाज के साथ शहनाइयों की गूंज में बड़ी धूमधाम से दोनों की शादी की रस्में संपन्न हुई। सोमवार सुबह नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची।

 

 

एक तरफ मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ कानाफूसी शुरू हो गई। मंगलवार को दुल्हन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई, तो चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

 

 

दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो वह भी काफी लोगों के साथ गांव पहुंच गए। काफी देर तक हुई नोकझोंक के बावजूद भी दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *